फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 परिचय सम्मेलन में 92 परिवारों में बनी बात  

Mon, 12 Mar 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में आयोजित 14वें वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में उत्तर भारत के डेढ़ हजार से अधिक वैश्य परिवार जुटे। सभी ने अपने बच्चों के लिए वर वधू की तलाश थी। मंच से सबने अपना परिचय दिया। मौके पर ही वर वधू ने एक दूसरे को पसंद किया। जन्म कुंडली मिलाई और 92 परिवारों में शादी के लिए सहमति बन गई। इस मौके पर प्रदेश के उड्डयन मंत्री गोपाल नंदी ने वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। श्री अग्रसैन वैश्य अग्रवाल सभा छावनी की ओर से प्यारे लाल शर्मा स्मारक भवन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ सुबह नौ बजे सेठ दयानंद गुप्ता ने ध्वजारोहण से किया। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। शस्त्र पूजन नीरज मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लोगों से कहा कि वे बेटियों को खूब पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी समाज के संगठन पर बल दिया। स्मारिका विमोचन पवन मित्तल ने किया। कार्यक्रम में विष्णु शरण अग्रवाल, योगेश शरण अग्रवाल, योगेश मोहन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुधीर मित्तल, संस्था अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री अमन अग्रवाल, सर्वेश नंदन गर्ग, प्रफुल्त राजवंशी, राजीव मित्तल, संजय माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, रामप्रसाद गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विजय गोयल ,युगल कि शोर गर्ग, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंच से दिया परिचय
आयोजकों द्वारा उत्तर भारत के शहर, कस्बों में रजिस्ट्रेशन सेंटर और ऑनलाइन माध्यम से समाज के शादी योग्य युवक युवतियों के रजिस्ट्रेशन किए थे। इसमें 1400 लड़के और 580 लड़कियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से अधिकांश परिवार सम्मेलन में पहुंचे। उन्हें एक पत्रिका दी गई। इसमें शादी के लिए रजिस्ट्रर्ड युवक युवतियों के फोटो सहित पूरा बायोडाटा था। मंच से दोनों ने अपने बारे में परिचय दिया। पसंद आने वाले वर वधू पक्ष ने एक दूसरे परिवारों से बातचीत की। विशेष रूप से बनाए गए 10 केबिन में वर वधू को दिखाया गया। इनमें कुछ नोएडा, दिल्ली में इंजीनियर थे तो कुछ सरकारी नौकरी में। अधिकांश का अपना बिजनेस था। 15 हजार रुपये माह से लेकर एक लाख रुपये महीना कमाने वाले युवक युवती भी इनमें शामिल थे।

जन्म कुंडली मिलाई 
बहुत से परिवारों ने जन्म कुंडली पर जोर दिया। लिहाजा समारोह में पांच ज्योतिषियों की भी व्यवस्था की गई थी। ये पत्रे और लैपटॉप के साथ बैठे थे। वर, वधू पसंद आने पर परिवारों ने दोनों की जन्मपत्री भी वहीं मिलवाई। 
विज्ञापन


92 परिवारों में बनी बात
आयोजक संस्था के प्रचार प्रमुख अंकित सिंहल के अनुसार जन्म कुंडली मिलाने के बाद 92 परिवारों में शादी के लिए सहमति बन गई है। ये परिवार एक दूसरे से जुड़ गए हैं। अब आपसी बातचीत के माध्यम से शादी की डेट तय करेंगे। ये परिवार बेहद खुश थे। कई और परिवारों में बातचीत चल रही है अगले कुछ दिनों में ये लोग फाइनल कर लेंगे।

अर्थिक कमजोर परिवारों की शादी भी कराती है संस्था
संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री अमन गुप्ता प्रचार प्रमुख अंकित सिंहल ने बताया कि बहुत से परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। यदि ये परिवार शादी का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं होते तो संस्था द्वारा समाज के सहयोग से इनकी शादी की जाती है। शादी में खाना पीना और कन्या के लिए जरूरी सामान आदि की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाती है।  कहा कि संस्था ने 26 सालों में 13 सम्मेलन आयोजित किए हैं। 

हवाई पट्टी पर सीएम से बात करेंगे : नंदी 
प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मेरठ की हवाई पट्टी के बारे में कहा कि शहर वासियों की मांग जायज है। यहां के सांसद और विधायक भी इसके लिए प्रयासरत हैं। वे सांसद और विधायकों को साथ लेकर इस संबंध में खुद सीएम से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल मुख्यालय है। यहां पर हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने की मांग जायज है इसका लाभ वेस्ट के कई जिलों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें