फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। विकास खंड के गांव रोहटा में स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन करने को लेकर शिक्षकों के साथ अभिभावकों को जागरूक किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों से गुजरे और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, आधारशिला लैब जैसी अत्याधुनिक शिक्षा सामग्री मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें