माछरा। बहरोडा स्कूल के शिक्षक छात्र रैली निकालते हुए फोटो संस्थान
माछरा। ब्लॉक के बहरोड़ा स्कूल में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा द्वितीय से निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में बच्चों व उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए स्कूल चलो स्कूल चलो कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार, हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है जैसे नारे लगा रहे थे। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर गांव में पंचायत भवन, जामा मस्जिद से होते हुए वापस विद्यालय पर समाप्त हुई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के अधिकार कानून के तहत छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना था। रैली के माध्यम से गांव वालों को यह संदेश दिया गया कि दिव्यांग बच्चों, कचरा बीनने वाले बच्चों और ड्रॉपआउट बच्चों सहित समाज के हर वर्ग के बच्चे निशुल्क नामांकन कराएं।
रैली में प्रधानाध्यापक प्रेमचंद, उमेश कुमार जावेद अली रामकिशन, तशरीफ अली, नसीम खातून, मोहम्मद आरिफ, वैष्णव देवी, पूनम त्यागी, पवन कुमार, सुदीप कुमार, मनीषा कपूर, रुचि शर्मा व अन्य अध्यापक शामिल थे।