फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गरीबी से जूझ रहे मां-बाप ने उठाया ऐसा कदम, बेटी की आपबीती सुन पसीजा हर किसी का दिल

Mon, 17 Jun 2019 06:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला यूपी के बागपत का है। यहां एक किशोरी की आपबीती जिसने भी सुनी उसका ही दिल भर आया। स्टेशन पर भटक रही एक किशोरी को स्थानीय लोगों ने कोतवाली में सौंपा जिसने पुलिस को अपनी कहानी बताई: -

विज्ञापन


बेटी का पालन पोषण की स्थिति में न होने पर बिहार की एक दंपती ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेसहारा छोड़ दिया। किसी तरह वह दिल्ली से बड़ौत आने वाली ट्रेन से यहां पर पहुंची। उसे रोता देखकर और उसकी आप बीती जानकर उसे स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे सोमवार को नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेन में बैठकर बागपत पहुंची 14 वर्षीय किशोरी सोनू अपने पिता का नाम भीमा व मां का नाम सुंदरी बताया। उसका कहना था कि वह बिहार के बड़ौली गांव की रहने वाली है, लेकिन जनपद का नाम नहीं बता पा रही है। 

उसने बताया कि उसके माता-पिता बेरोजगार हैं और उन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है। कई दिन से वह भूख से तड़प रही है। उसके माता-पिता काम की तलाश में दिल्ली आए, लेकिन काम न मिलने पर मायूस होकर उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में उसे बैठा दिया। 

देर रात वह बड़ौत स्टेशन पर पहुंची तो अकेली किशोरी को देख लोगों ने उसे उतार दिया और कुछ लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। रविवार को किशोरी ने अपनी समस्या बताई। दूसरी तरफ कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि किशोरी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें