फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावरलिफ्टिंग जूनियर 59 किलो में मेरठ के पारस जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें प्रदेशभर से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का लोहा मनवाया। सब-जूनियर 66 किग्रा भारवर्ग में बरेली के आकाश ने 80 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग 53 किग्रा भार वर्ग में अलीगढ़ के विपिन कुमार ने 75 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 59 किलो वर्ग में मेरठ के पारस (85 किलो), 66 किग्रा वर्ग में बरेली के आकाश (80 किलो), 74 किग्रा वर्ग में एटा के विशाल कुमार (117.5 किलो) और 83 किलो वर्ग में एटा के ही दिलीप राजपूत ने 125 किलो वजन उठाकर बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें