फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिगंबर जैन मंदिर में रजत जयंती महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सुबह मंदिर में आचार्य गुरुवर भारत भूषण महाराज के सानिध्य में शांति विधान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा करके पुण्यार्जन लिया। रात्रि में मयूर जैन टीम के कलाकारों ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या का शुभारंभ चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कुणाल जैन, सुरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, कौशल्या सहित अन्य ने दीप जलाया। इस दौरान संरक्षक पवन जैन, विनोद जैन, अमित जैन, रिंकू जैन, अरिहंत, नितिन, बिट्टू, अभिषेक, दीपक, शरद, निकुंज, अमित सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें