फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 19 Mar 2019 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विद्यार्थी की मौत की खबर सुनते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मदर टेरेसा पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत की खबर से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई। छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मामले की जांच पड़ताल की। 

वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोपी लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से जल्द जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय सचिन पुत्र बृजेश निवासी कंसेपुर है। मंगलवार सुबह वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें