फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फाजा ग्रैंड प्रिक्स में भाग लेने आज दुबई रवाना होंगे पैरा एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। फाजा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन दो से 17 फरवरी तक दुबई में किया जा रहा है। मेरठ से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पैरा एथलीट प्रीति पाल, फातिमा खातून, रवि और रिया दुबई जाएंगे। यह खिलाड़ी बृहस्पतिवार को रवाना होंगे।इससे पहले भी कई बार यह खिलाड़ी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। दुबई में होने वाली इस प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड इवेंट्स शामिल हैं। इसमें देशभर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच गौरव त्यागी ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें