उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली नलकूप चालक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विवेचक प्रशासनिक निरीक्षक राजीव सक्सेना को जांच सौंपी गई है। सोमवार को सदर बाजार पुलिस ट्रेजरी पहुंची। जहां पर डबल लॉक सुरक्षित मिला। पुलिस का दावा है कि यह पेपर लखनऊ से आउट हुआ है। पुलिस ने जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की। जिनके बयान भी अंकित किये। सरगना शिक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने लखनऊ से सेटिंग चली थी।
सर्विलांस टीम जांच में जुटी
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। जिसमें पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के किस किस से संपर्क हुआ था। पुलिस का दावा कि आरोपियों के मोबाइल में वेस्ट यूपी के अलावा बिहार के लोगों के नंबर भी मिले है। जिसकी जांच चल रही है। इन नंबरों पर लगातार संपर्क किया जा रहा था।
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के नाम पूछताछ में बताए है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। इस मामले में पैसे का मोटा खेल हुआ है। बताया जा रहा कि इस मामले में एक कंपनी का कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम आया है।
मुख्य आरोपी अभी दूर
पुलिस के अनुसार पेपर आउट कराने वाला मुख्य आरोपी पकड़ से अभी कोसों दूर हैं। जिसने सरकारी सिस्टम में सेंधमारी की है। राणा गैंग समेत कई माफिया पुलिस के टारगेट पर हैं। पुलिस अफसरों का दावा कि पेपर आउट में एक गैंग का नाम आया है। इस गैंग की सरकारी सिस्टम में गहरी जडे़े हैं। पहले भी पेपर आउट में उसका नाम आया था। हर बार गैंग सेटिंग करके खुद को बचाता रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/