मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बीएलओ से एसआईआर फॉर्म की स्थिति के बारे में जान
गंगानगर। मवाना रोड सलारपुर गांव स्थिति एबीएसएस इन्स्टीटयूट ऑफ टैक्नोलॉजी में कोडिंग प्रोफिसियेन्सी प्रतियोगिता हुई। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट व फॉर्मेसी विभाग के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पंकज कुमार राय प्रथम, अल्पना सिंह द्वितीय, ममता तृतीय स्थान पर रही। संस्थान उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज, प्रधानाचार्य ईएण्डटी डॉ. वरुण माहेश्वरी, सीएसई के विभागध्यक्ष डॉ. गोपिन्द्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। संस्थान के उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज ने कहा कोडिंग अब केवल तकनीकी शिक्षा का हिस्सा नहीं बल्कि रोजगार, नवाचार और कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी ने बताया कि प्रबन्धन के पारदर्शी व प्रगतिशील सोच से इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम संचालन काजल यादव, लोकेश कुमार व सलोनी ने किया।
मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बीएलओ से एसआईआर फॉर्म की स्थिति के बारे में जान