मेरठ। किला परीक्षितगढ थाना के गांव पसवाड़ा निवासी उमेश कुमार रजपुरा स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह गांव जेई ऐतमादपुर बाग के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे पीछे से डंडा मारा दिया। जिससे वह बाईक से नीचे गिर गए। सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को देखते ही हमलावर भाग गए। अगले दिन शनिवार को प्रधानाचार्य उमेश कुमार अन्य अध्यापकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद