फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंकज गुप्ता ने उठाया हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा

Mon, 27 Oct 2025 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अधिवक्ता पंकज गुप्ता तहसील अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते हुए। (स्त्रोत अधिवक्ता) मवाना।
विज्ञापन
इस खबर को न्यूज डायरी में फोटो के साथ लगाना है।
विज्ञापन

मवाना। मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने तहसील मवाना पहुंचकर अधिवक्ताओं से उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के जनवरी में होने वाले चुनाव को लेकर संपर्क किया और बैठक की। पंकज गुप्ता ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बार-बार मुद्दा उठता है, लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश की बार काउंसिल में ताकत कमजोर होने के कारण वह आवाज अनसुनी की जाती है। उन्होंने कहा कि जनवरी में यूपी के चुनाव में अधिवक्ताओं को पश्चिम उत्तर प्रदेश की ताकत को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे सदस्यों को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में भेजा जाए, जो पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के हकों की लड़ाई लड़ सके और यहां की आवाज बन सके। तहसील में प्रवीण कुमार दुबलिश, दिव्य कुमार, बलदेव सहाय रस्तोगी, श्रीबल्लभ, बिजेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद शरीफ, रवि कुमार गोयल, आशु गोयल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें