फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्रतियों ने छठ गीतों से दोगुना किया पर्व का उत्साह

Mon, 27 Oct 2025 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। छठ के तीसरे दिन छठ सरोवर पर व्रतियों ने डूबते सर्य को अर्घ्य दिया और सूर्य की उपासना की। महिलाओं ने कहा कि सूर्य उपासना का यह सबसे बड़ा पर्व होता है। मवाना शुगर वर्क्स में सैकड़ों लोगों ने बड़े धूमधाम से छठ सरोवर पर पहुंच कर पूजा की। व्रतियों ने अर्घ्य दिया महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए। मिल के चिल्ड्रन पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कारखाने के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने आगामी पेराई सत्र के शुभारंभ के पूर्व इस महापर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी। शुगर वर्क्स मजदूर संघ के महामंत्री आंजनेय द्विवेदी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर, शिवयतन गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल, राज सिंह नागर, सौरभ द्विवेदी, आशीष मिश्रा, जयेंद्र, जितेंद्र यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें