मेरठ। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा का 18वां दायित्व ग्रहण समारोह बच्चा पार्क स्थित आईएमए सभागार में हुआ। सत्र 2025 -26 में अध्यक्ष पद के लिए पंकज गोयल, शाखा सचिव पद के लिए जितेंद्र गोयल, शाखा वित्त सचिव पद के लिए देवेंद्र राठी, शाखा महिला सहभागिता के लिए पूजा बंसल ने दायित्व ग्रहण किया। संचालन मुकुल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में 10 नए परिवारों ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजीव गोयल, प्रवीण, गौरव गुप्ता, राजेश सिंगल, संजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, योगेश रस्तोगी रहे। ब्यूरो