मेरठ। नानक ऐंग्लो संस्कृत (एनएएस) इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद पंडित नानक चंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि पंडित नानक चंद का व्यक्तित्व महान था। हम आज भी उनके कृतित्व को याद करते हैं। विद्यालय प्रबंधक पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रबंधक अमित शर्मा, रविदत्त शर्मा, जेपी वर्मा, राजेश मोहन शर्मा, राकेश सिरोही ने पंडित नानक चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हवन का कार्यक्रम पुरोहित हरिओम शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। उप प्रधानाचार्य विजेंद्र ध्यान ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अजीत चौधरी ने किया। इस दौरान बिजेंद्र कुमार, राजकुमार, पुष्पेंद्र कुमार, चरण सिंह, दीपक शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनीता त्यागी, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे। ं