फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंडित आदेश फौजी स्पेशल ओलंपियाड के सदस्य नामित

विज्ञापन
सरधना। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त स्पेशल ओलंपियाड भारत के अंतर्गत समाजसेवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त स्पेशल ओलंपियाड भारत के अंतर्गत समाजसेवी एवं भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी को सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन स्पेशल ओलंपियाड भारत की चेयरमैन मल्लिका नड्डा के मार्गदर्शन और हरियाणा प्रदेश की चेयरमैन एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा की संस्तुति पर किया गया।
विज्ञापन

पंडित आदेश फौजी भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी सक्रिय हैं। सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नामांकन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें