फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मुजफ्फरनगर स्थित अहलावत क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और सीसीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सात विकेट से मैच जीता।
सीसीएस एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें टीम की ओर से कुणाल ने 25 व आयुष और विराट ने 23-23 रन की पारी खेली। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आर्यन आर्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर अपना पंजा खोला। हर्ष राणा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 139 रन बनाए और लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम ने सात विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से लक्षित राणा ने 33, नव्या ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। आरव उज्ज्वल भी 26 रन पर नाबाद रहे। सीसीएस एकेडमी के गेंदबाज शौर्य ने दो व राघव ने एक विकेट लिया। मैच की जीत पर पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के आर्यन आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें