मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को अंडर 19 वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और आरएसए कुंडा की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 42 रन से मैच जीता।
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसमें वंश सेन व यस राणा ने 75-75 रन की पारी खेली। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर किया। वहीं, आरएसए के गेंदबाज वंश ठाकुर ने दो, आकाश और वंश ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसए क्रिकेट एकेडमी की टीम 34 ओवर में मात्र 182 रन ही बना ही बना सकी। टीम की ओर से इशांत ने 63, उज्ज्वल ने 30 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज लविश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर अपना पंजा खोला। नक्श ने दो विकेट लिए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 42 रन से मैच जीता। इस मौके पर पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के कोच उमेश ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।