फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव : जन्म कल्याणक पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान जन्म कल्याणक पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस जन्म कल्याणक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु नर-नारी, बालक-बालिकाएं, अष्टकुमारियां, इंद्र-इंद्राणियां उपस्थित रहीं।
पंडित अरविंद शास्त्री ने आचार्य की निश्रा में नित्यार्चन, जाप्य अनुष्ठान संपन्न कराया गया। जन्म कल्याणक के क्षण में पूरा पंडाल उल्लास से गूंज उठा। धार्मिक परंपरा के अनुसार शची इंद्राणी द्वारा बालक आदिकुमार को प्रसूति गृह से लाकर सौधर्म इंद्र को सौंपने का दृश्य भावविभोर कर देने वाला रहा। इसके बाद ऐरावत हाथी पर सवार होकर आदिकुमार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा रामलीला मैदान स्थित अयोध्या नगरी से प्रारंभ होकर पुनः रामलीला मैदान में बने सुमेरु पर्वत पर पहुंची। 1008 कलशों से श्रीजी का अभिषेक सौधर्म इंद्र ने किया। रथयात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, घोड़े-ऊंट तथा आदिकुमार के जीवन चरित्र से जुड़ी आकर्षक झांकियां रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम रहे। सौधर्म इंद्र द्वारा बालक आदिकुमार को माता-पिता को सौंपने का दृश्य एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसका संगीतमय वर्णन उमेश जैन व पंडित विवेक ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राहुल जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, मनोज जैन, सागर जैन, आलोक जैन, अज्जू जैन, सजल जैन, अवनीश जैन, संयम जैन, राजीव जैन, शानू जैन, विनोद जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें