फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में 3 लाख में लगी किशोरी की इज्जत की बोली, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

Fri, 20 Apr 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

एक दलित किशोरी से पड़ोस के गांव के दो युवक करीब चार माह से गैंगरेप करते रहे। किशोरी के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करनी चाही तो आरोपी पक्ष ने दोनों गांवों के लोगों की पंचायत बुलाकर चुप रहने का दबाव डाला। 

विज्ञापन


पंचायत में किशोरी की इज्जत की बोली तीन लाख रुपये लगा दी गई। दो लाख रुपये मौके पर दे दिए गए और एक लाख रुपये गर्भपात कराने के बाद देने की बात कह दी गई। उधर, एएसपी ने तहरीर न मिलने की बात कहकर मामला टाल दिया।

पंचायत में मौजूद रहे ग्रामीणों के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने परिजनों के साथ प्रतिदिन पड़ोस के ही गांव में मजदूरी करने जाती थी। जहां उस गांव के दो युवकों ने चार माह पहले किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने इस दौरान किशोरी की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। बाद में किशोरी जब भी मजदूरी करने जाती तो आरोपी युवक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित किशोरी ने इस मामले में इज्जत की खातिर परिजनों को नहीं बताया। जब किशोरी तीन माह की गर्भवती हुई तो परिजनों ने उससे सख्ती से पूछा तो किशोरी ने सारा घटनाक्रम बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें