फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आ सकता है जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण

Fri, 18 Sep 2015 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। क्याेंकि इसके बाद आपत्तियों और उसके निस्तारण के बाद अधिसूचना जारी होनी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना 21 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है। लेकिन शासन स्तर से अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी नहीं हुआ है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार देर शाम तक आरक्षण सूची जारी हो जाए। इसके बाद शनिवार को आपत्ति और रविवार को अंतिम सूची जारी होने के साथ सोमवार को अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षण पर मेरठ के भी कई धुरंधरों की नजर टिकी है। यदि पद सामान्य होता है तो कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के पुत्र नवाजिश मंजूर का चुनाव लड़ना तय है और उनके साथ ही एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के परिवार से भी कोई मैदान में आ सकता है। यदि पद पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित होता है, जिसकी संभावना चक्रानुक्रम आरक्षण के नियम से लगाई जा रही है तो यह भी तय माना जा रहा है कि नवाजिश मंजूर चुनाव नहीं लड़ेंगे। तब अध्यक्ष पद पर पूरी तरह नजर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह पत्नी सिंपल सिंह और भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला पर रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें