फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कला प्रतियोगिता में पल्लवी और पीहू प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट की ओर से बुधवार को बिंद्रा गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में हुई। कक्षा तीन से पांच के प्रथम ग्रुप में पल्लवी ने प्रथम और कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ के दूसरे ग्रुप में पीहू प्रथम और प्रतिमा द्वितीय रहीं। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। बच्चों को कॉपी, स्टेशनरी और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव अनीता सिंह, मीना आनंद, ऋतु सेठी, सुनीता अग्रवाल, रेनू बाला सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें