फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग कर पार्क की दीवारों को सजा रहे युवा चित्रकार

विज्ञापन
हस्तिनापुर में नेहरु पार्क की दीवार पर आकृतियां उकेरते कलाकार। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
पेंटिंग कर पार्क की दीवारों को सजा रहे युवा चित्रकार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर स्थित नेहरू पार्क की दीवारों पर पेंटिंग कर युवा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ जल संरक्षण करने का संदेश दे रहे है।
बताते चले कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हस्तिनापुर के नेहरू पार्क में ही स्थापना स्तंभ को अपने हाथों से स्थापित किया था। नेहरू पार्क की दीवारों पर कस्बे के कलाकार अपने जल रंगों से दीवारों पर पेंटिंग बनाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। युवा चित्रकार जेपी सिंह। पेंटिंग बनाने के लिए जेपी सिंह अपने शिष्यों के साथ लगे हैं। उन्होंने बताया कि शिव कुमार, कुलदीप, मानवी और निशा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दीवारों पर पेंटिंग कर लोगों को साफ सफाई व जल संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। दीवारों पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरक प्रसंग वाले चित्र कस्बावासियों और ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बने है। हस्तिनापुर नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार, ईओ निषाद मधुरमय के निर्देश पर नेहरू पार्क की सफाई कर रंगाई-पुताई की जा रही है। दीवारों पर देश भक्ति व जल संरक्षण से संबंधित आकृतियां उकेरी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें