फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी की दृष्टि में पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता

विज्ञापन
सरधना। गांधी की दृष्टि में पर्यावरण’’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को संत जो
विज्ञापन
सरधना। पर्यावरण धर्म समिति के तत्वावधान में गांधी की दृष्टि में पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महात्मा गांधी के पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सादगी और प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को चित्रकला के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरधना के चित्रकला विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से गांधीजी के पर्यावरण संबंधी विचारों, स्वच्छता तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, फैजा ने द्वितीय और इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अक्शा, दीपाशा और इतबानूर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। छात्राओं की उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें