मेरठ। श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा में रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। मेजर पदम सिंह वर्मा की अध्यक्षता और उत्तर प्रदेश सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर जनरल एसएस अहलावत के संरक्षण में कार्यक्रम हुआ। कर्नल बीएस ढाका ने कहा कि अब संगठन में समर्पित और निष्ठावार कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह पायल ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, वीर नारियों के कल्याण, पुनर्वास और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को पेंशन, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पहल होगी। इस अवसर पर सतपाल सिंह, जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद