फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ ट्रेनिंग सेंटर ने जीती कराटे चैंपियनशिप

Sun, 26 Jul 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में कराटे प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ कराटे ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने 18 पदक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में अयांश कश्यप, दक्ष सिंह, हितेश जोशी, आरुषि, श्रेष्ठा दत्त ने स्वर्ण पदक जीता। रेयान अली, कबीर सिंह, शौर्य दत्त, लीना, सिमरन ने रजत पदक प्राप्त किया। माधव, वीरांश, लक्ष्य, भाव्यांश, अनंन्या, अर्सलान, मायरा ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर कोच अनुज ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह टीम अगस्त में जापान में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें