फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यज्ञ करके खुदीराम बोस को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर चल रही चतुर्वेद पारायण श्रृंखला यज्ञ के अंतर्गत रविवार को ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज त्यागी ने की। मुख्य वक्ता अमित कांत ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस के जीवन एवं देशभक्ति पर प्रकाश डाला। जिला प्रधान सुशील बंसल ने खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देते हुए काकोरी कांड में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह के योगदान को याद किया। योगेश गुप्ता व लता गुप्ता ने भजन तथा अलका गुप्ता व मनीष गोयल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय आर्य, रेखा गुप्ता, मनोरमा रस्तोगी और दीपा गोयल रहीें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें