फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, फिर किया पौधरोपण

विज्ञापन
नगर पंचायत परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन
- भवन स्वामियों को गृहकर की रसीदें वितरित की गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कस्बे के लोगों और नगर पंचायत कर्मियों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
नगर पंचायत परिसर में वन महोत्सव के तहत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल की भी अपील की। साथ ही बताया कि शासन की ओर से नगर पंचायत को इस वर्ष 5200 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप नगर पंचायत की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण कराया जा रहा है। अभियान के पहले दिन विभिन्न स्थानों पर करीब 1200 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने कर संग्रह अभियान को भी गति देते हुए वार्ड संख्या सात और 11 में गृहकर शिविर का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन ने शिविर में पहुंचे भवन स्वामियों को गृहकर की रसीदें वितरित कीं और समय से कर जमा करने का आह्वान किया। वार्ड सभासद वेदप्रकाश रमन ने गृहकर के फायदे बताए।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप प्रधान, व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, गोपाल कुकरेजा, नीरज, विनोद राठी, दर्शन भारद्वाज, नारायण, बबलू विश्वास नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें