फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई बंदरगाह में अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Apr 2019 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। आज से ही अग्निशमन ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग नजीबाबाद के कार्यालय पर प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अग्निशमन कार्यालय प्रभारी केएस जादौन ने मुंबई बंदरगाह में हुए भीषण अग्निकांड में विभाग के 66 कर्मचारियों को भीषण आग पर काबू पाने में अपनी जान गवानी पड़ी थी। उन्होंने अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। आज से ही अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया है।

नुक्कड़ सभाओं, संगोष्ठीओं और जनसंपर्क के माध्यम से समाज को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की ओर से पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। जिसमें लापरवाही से होने वाले अग्निकांडों को रोकने के टिप्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें