फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। डाॅ. बीआर आंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष जयचंद फौजी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन संजीव गौतम ने किया। उपस्थित लोगों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि कांशीराम का नाम अमर रहेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित समाज को जागृत करने में समर्पित कर दिया था। रवि कुमार ने वैचारिक क्रांति लाने में उनके योगदान पर जोर दिया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, सतीश कुमार ढिकोली, बिजेंद्र लेखपाल और अशोक कुमार लेखपाल, जैकी, तपन सिंह, राजवीर सिंह किशोरपुरा, रणवीर और पप्पू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें