फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नलकूप का केबल तार काटते पकड़ा युवक, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल तार चोरी करते रंगे हाथों दबोचे गए शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को अटौरा निवासी महाराज सिंह, हरेन्द्र, सनी चौहान, प्रवीण कुमार, देवेन्द्र और रोहित आदि ग्रामीणों ने ट्यूबवेल का तार काटते हुए आरोपी सलमान को मौके पर ही पकड़ा था। ग्रामीण पकड़े गए आरोपी को कट्टा प्लास्टिक, जिसमें ट्यूबवेल के कटे हुए केबल तार और एक प्लास था, के साथ थाने लाए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान निवासी गली नंबर 7 अटौरा रोड, मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना के रूप में हुई। पीड़ित महाराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें