फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएसी महानिदेशक ने छठी वाहिनी का किया निरीक्षण, आधुनिकीकरण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी महानिदेशक ने छठी वाहिनी का किया निरीक्षण, आधुनिकीकरण पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन 50 वीं वाहिनी पीएसी शामली के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मोदीपुरम स्थित छठी वाहिनी पीएसी मेरठ का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
पीएसी मेरठ अनुभाग की पुलिस उप महानिरीक्षक कल्पना सक्सेना, सेना नायक प्रेमचंद तथा उप सेनानायक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने जी प्लस सात बैरक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वाहिनी परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण भी किया। इसके बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजी पीएसी आलोक सिंह ने 44 वीं पीएसी हापुड़ रोड का भी निरीक्षण किया। एडीजी भानु भास्कर, सेना नायक राजेश कुमार ने उनका बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने यहां भी पौधरोपण किया। उन्होंने पीएसी के आधुनिकीकरण, अनुशासन और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए वाहिनी के नवीनीकरण से जुड़े आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं और आधुनिक संसाधन उपलब्ध होने से पीएसी की कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें