फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन जमकर बरसेंगे बदरा  

Wed, 27 Jun 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अगले 48 घंटों में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है, उसके अनुसार पांच दिन बदरा जमकर बरसेंगे। हालांकि मंगलवार को ही हवाओं में नमी से मौसम ने इस कदर करवट बदली कि दिन का तापमान पांच डिग्री गिर गया। 
विज्ञापन

सुबह से ही बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर होते-होते बादल और घने होते गए और बारिश के आसार बन गए। हालांकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मानसून का मौसम बनने जा रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 64 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। सुबह और दोपहर को 4 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

मानसून पकड़ेगा रफ्तार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून 28 जून से रफ्तार पकड़ लेगा। आने वाले 48 घंटो में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 27 जून को प्री मानसून की बारिश और 28 जून से एक जुलाई तक मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अपडेट
दिन           कितनी बारिश की संभावना

27 जून - 5 से 8 एमएम 
28 जून - 25 से 30 एमएम 
29 जून - 12 से 16 एमएम 
30 जून - 14 से 20 एमएम 
01 जुलाई - 25 से 30 एमएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें