फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी गैस प्लांट शुरू, सांसों को मिली संकट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों की सांसों पर संकट से मिली राहत
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण से पीड़ित गंभीर मरीजों की सांसों पर संकट से अब काफी राहत मिली है। ऑक्सीजन के अभाव में प्राणवायु को तड़पते मरीजों को रिठानी के माहेश्वरी गैसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट से ऑक्सीजन मिलेगी। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में प्लांट का शुभारंभ और संचालन शुरू हुआ। प्लांट पर तीमारदारों की भीड़ लगी रही। पहले दिन प्लांट से लगभग 800 सिलिंडर में ऑक्सीजन का वितरण किया गया।
इस प्लांट में हवा का शुद्धीकरण कर ऑक्सीजन का जनरेशन होगा। इसके बाद वितरण किया जाएगा। प्लांट पर रोजाना 800 से 1000 सिलिंडर ऑक्सीजन आपूर्ति हो सकती है। जिलाधिकारी के बालाजी ने दो दिन तक प्लांट का निरीक्षण किया इसके बाद संचालन की अनुमति दी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तीमारदार प्राणवायु की आस में प्लांट के बाहर काफी संख्या में जमा हो गए। भीड़ बढ़ने के कारण हालात बेकाबू हो गए। जब प्लांट के स्टाफ ने कहा कि शाम पांच बजे से गैस वितरण प्रारंभ होगा तब भी लोग प्लांट के बाहर खड़े रहकर शाम का इंतजार करते रहे। अधिकतर लोग वाहनों में सिलिंडर लेकर पहुंचे और लंबी कतारों में लगे रहे।
विज्ञापन

---
निजी अस्पतालों के लिए कोटा तय
- प्रशासन ने प्लांट पर निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन वितरण का कोटा तय कर दिया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निजी अस्पताल 25 से ज्यादा सिलेंडर नहीं भरवा सकेंगे। कंपनी के सीएमडी दिनेश चंद्र महेश्वरी ने बताया कि पूठा रोड स्थित इस प्लांट को सिर्फ एक माह में बनाया गया। रोजाना सौ से ज्यादा लोगों ने काम किया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें