मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दोनों के शवों को गंगनहर में फेंक दिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि गंगनहर में शवों की तलाश जारी है।
मंसूरपुर रेलवे लाइन पार बस्ती निवासी सतीश वाल्मीकि का पुत्र अरुण (18) 10 अप्रैल से लापता था। बस्ती के कुछ लोगों ने अरुण को ले जाते हुए कृष्ण और काजू को देखा था। लापता अरुण के परिजनों ने कृष्ण और काजू पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात कृष्ण और काजू से पूछताछ की गई।