फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के बयान पर संजीव बालियान का पलटवार, कहा-देश को तोड़ना चाहते हैं ऐसे लोग

Tue, 11 Feb 2020 06:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सीएए को लेकर देश मे ओवैसी जैसे लोगों ने एक अलग तरह का ही माहौल बना दिया है। वह देश को तोड़ना चाहता है तभी इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहे है। डॉ. संजीव बालियान मंगलवार को नगर पालिका परिषद में बाबा अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह के जन्मदिवस पर बडौत में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहें थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहें थे।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि ओवैसी के कागज ना दिखाने वाले बयान पर कहा कि ओवैसी के चुनाव छह माह पहले हो गया, यदि सांसद के चुनाव होते अब तो पीछे- पीछे घूमता कागज लेकर कि भाईसाहब मेरा नॉमिनेशन करा दो। उन्हें पता है कि बिना कागज दिखाए बिना नॉमिनेशन नहीं हो सकता।
Trending Videos

उन्हें कागज दिखाना भी पड़ेगा, नहीं दिखाएंगे तो अगली बार चुनाव कैसे लड़ेंगे? ऐसे लोगों की तो सोच ही इतनी गलत है, इसके लिए तो उनके समाज के लोगों को देखना चाहिए, देश को तोड़ने की सोच रखते है ओवैसी जैसे लोग। देश के गद्दारों को गोली मारने वाले बयान को सही बताते हुए डॉ संजीव बालियान ने कहा कि बॉर्डर पर सेना देश के गद्दारों को ही तो गोली मारती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया जनता के फैसले का वह स्वागत करते है। हार के कारणों का पता लगाएंगे। शाहीन बाग पर चल रहे धरने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो धरना उठा दिया गया, जल्द ही एक दो दिन में वहां का धरना भी खत्म होगा।
विज्ञापन

गोली खाने का शौक है तो पाकिस्तान चले जाएं ओवैसी: डॉ. अमित राणा
उधर, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन डॉ अमित राणा ने कहा कि ओवैसुद्दीन ओवैसी को अगर गोली खाने का इतना ही शौक है तो देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और भारत की सेना के साथ युद्ध करें फिर हमारी सेना भी उन्हें गोली मारकर उनका सपना भी पूरा कर देगी। अगर देश में रहना है तो कागज तो दिखा नहीं होंगे।

दरअसल डॉ. अमित राणा मंगलवार को 1857 की क्रांति के महानायक बाबा शाहमल सिंह मावी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश महान क्रांतिकारियों और सेनानियों की मिट्टी का देश है। हम सभी क्रांतिकारियों के वंशज हैं। इस देश को तोड़ने वाली ताकतें कभी भी सफल नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि ओवैसुउद्दीन ओवैसी जैसे लोग अगर कागज दिखाने के नाम पर देश को तोड़ने और लोगों को भड़काने का काम करते हैं तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर यहां रहना है तो उन्हें कागज दिखाने होंगे। अगर उन्हें गोली खाने का इतना ही शौक है तो छोड़ कर पाकिस्तान चले जाएं और भारतीय सेना के साथ युद्ध करें फिर भारतीय सेना उनका सपना पूरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें