उन्हें कागज दिखाना भी पड़ेगा, नहीं दिखाएंगे तो अगली बार चुनाव कैसे लड़ेंगे? ऐसे लोगों की तो सोच ही इतनी गलत है, इसके लिए तो उनके समाज के लोगों को देखना चाहिए, देश को तोड़ने की सोच रखते है ओवैसी जैसे लोग। देश के गद्दारों को गोली मारने वाले बयान को सही बताते हुए डॉ संजीव बालियान ने कहा कि बॉर्डर पर सेना देश के गद्दारों को ही तो गोली मारती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया जनता के फैसले का वह स्वागत करते है। हार के कारणों का पता लगाएंगे। शाहीन बाग पर चल रहे धरने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो धरना उठा दिया गया, जल्द ही एक दो दिन में वहां का धरना भी खत्म होगा।
गोली खाने का शौक है तो पाकिस्तान चले जाएं ओवैसी: डॉ. अमित राणा
उधर, बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन डॉ अमित राणा ने कहा कि ओवैसुद्दीन ओवैसी को अगर गोली खाने का इतना ही शौक है तो देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और भारत की सेना के साथ युद्ध करें फिर हमारी सेना भी उन्हें गोली मारकर उनका सपना भी पूरा कर देगी। अगर देश में रहना है तो कागज तो दिखा नहीं होंगे।
दरअसल डॉ. अमित राणा मंगलवार को 1857 की क्रांति के महानायक बाबा शाहमल सिंह मावी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश महान क्रांतिकारियों और सेनानियों की मिट्टी का देश है। हम सभी क्रांतिकारियों के वंशज हैं। इस देश को तोड़ने वाली ताकतें कभी भी सफल नहीं हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि ओवैसुउद्दीन ओवैसी जैसे लोग अगर कागज दिखाने के नाम पर देश को तोड़ने और लोगों को भड़काने का काम करते हैं तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर यहां रहना है तो उन्हें कागज दिखाने होंगे। अगर उन्हें गोली खाने का इतना ही शौक है तो छोड़ कर पाकिस्तान चले जाएं और भारतीय सेना के साथ युद्ध करें फिर भारतीय सेना उनका सपना पूरा करेगी।