मवाना। किला परीक्षितगढ मार्ग पर मिल के मुख्य द्वार के पास गन्ने से लदा ओवर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रविवार शाम 3 बजे के आसपास परीक्षितगढ मार्ग पर गन्ना लेकर मिल की ओर रहे ओवर लोड ट्रक जैसे ही मिल के मुख्य द्वार को पारकर आगे की ओर बढ़ा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया, वरना बडा हादसा हो सकता था। गन्ने सडक पर गिर जाने से लगभग एक घंटा परीक्षितगढ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में लोडर से गन्नों को हटवाया व ट्रक को सीधा कराकर वहां से हटने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका। संवाद