फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरलोड गन्ने का ट्रक बिजली के तारों में फंसा, लगी आग

विज्ञापन
सरधना। मिलक गांव में मंगलवार को ओवरलोड गन्ने का ट्रक बिजली के तारों में उलझने पर चिंगारी उठ गई।
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने चालक को घेरा, दोबारा गांव के रास्ते से वाहन नहीं निकालने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मिलक गांव में मंगलवार को ओवरलोड गन्ने का ट्रक बिजली के तारों में उलझ गया। तारों में खिंचाव होने के बाद उनमें आग लग गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव के संकरे रास्ते से गुजर रहा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में फंस गया। ट्रक के तारों में उलझते ही उनमें आग लग गई। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को घेर लिया और उसे दोबारा ओवरलोड वाहन लेकर गांव के रास्ते से नहीं गुजरने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन गांव की संकरी सड़कों से गुजरते हैं। इससे बिजली के तार टूटने और किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव के रास्तों पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें