तहसील रोड के तिराहे पर पलटा ओवरलोड गन्ने का ट्रक।
- फोटो : SARDANA
सरधना। तहसील रोड तिराहा पर एसडीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार शाम गन्ने से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर अधिवक्ता के चेंबर के सामने पलट गया। गन्नों में दो बाइक सवार चपेट में आ गए। किसी तरह उन्हें निकाला गया। वहीं ट्रक के चलते जाम लग गया।
क्रय केंद्र से गन्ने से ओवरलोड ट्रक दौराला मिल जा रहा था। एसडीएम आवास के पास अधिवक्ता के चेंबर के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चेंबर के आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गन्ने की चपेट में दो बाइकसवार युवक भी आ गए। दोनों को किसी तरह बाहर निकाला गया। लोगों ने ट्रक चालक को जमकर खरीखोटी सुनाई। लोगों के मुताबिक पूर्व में भी ओवरलोड ट्रक पलट चुके हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा इन पर लगाम नहीं लगाई जाती है। वहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।