फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Construction: यूपी के बिजनौर में बन रहा अनोखा ओवरब्रिज, जिस पर गुजर सकेंगे सिर्फ बाईक सवार

Sun, 18 Sep 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हाईवे74 पर बाइकर्स के लिए एक अनोखे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल पर केवल बाइक सवार व्यक्ति ही गुजरेंगे।
विज्ञापन
बाइकर्स के लिए बन रहा पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अनोखे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बताया गया कि इस पुल को केवल बाइकर्स के लिए बनाया जा रहा है। यानी सड़क के इस ओर से दूसरी ओर जाने के लिए बाइक सवार लोग इस पुल का इस्तेमाल करेंगे। वहीं इस पुल को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्सुकता है। कहा जा रहा है कि जनपद में पहली बार बाइकर्स के लिए इस तरह से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


शेरकोट थानाक्षेत्र की धामपुर तहसील क्षेत्र से होकर जा रहे हाईवे-74 पर एक अनोखा पुल शेरकोट में इन दिनों बन रहा है। यह पुल काफी अधिक चर्चा में है।

हाईवे पर जनपद में कहीं भी फुट ओवर ब्रिज या फिर बाईकर्स के लिए कोई पुल नहीं बना है। ऐसे में धामपुर तहसील से होकर गुजरने वाला विरला हाईवे 74 ही ऐसा है। जिस पर एक अनोखा पुल बन रहा है। यह पुल शेरकोट में हरेवली चौराहे से कालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर है।

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: बागपत में विस्फोट से मकान की छत उड़ी, तीन घायल, अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे
विज्ञापन


इस पुल को लेकर अनेक प्रकार की चर्चा आम है। पहले कहा जा रहा था कि इस पुल से सेल्फी का आनंद लिया जाएगा। अब जब निर्माण कार्य आगे बढ़ा तो पता चला इस पर बाइकर्स चलेंगे। हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए बाईकर्स अपनी बाईक इस पुल से लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


अपने आप में यह विरला पुल है। जहां बाइर्क अपने शौक पूरा कर सकेंगे। हालांकि अभी इस पुल को लेकर विभाग ने कोई अधिकारिक घोषणां नहीं की है। फिर भी इसे देखकर लोगों में चर्चा आम है। कुछ भी है जनपद बिजनौर में हाईवे का यह पहला पुल होगा ।जो धामपुर तहसील के शेरकोट में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें