विजय सैनी ने तुरंत इंस्पेक्टर परतापुर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को फोन कर जानकारी दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पराग डेयरी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने जांच के बाद सभी दूध के पैकेटों को वापस डेयरी भिजवा दिया। बताया गया कि गगोल रोड स्थित पराग डेयरी से मेरठ और आसपास के जिलों में दूध, घी, छाछ और पनीर की सप्लाई होती है। फिलहाल नौचंदी मेले में भारी मात्रा में दूध सप्लाई की जा रही है, आशंका है कि वहीं से यह माल आया हो और एक्सपायर होने के बाद यूं ही फेंक दिया गया हो।
पराग डेयरी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि यह स्टॉक किस डीलर या क्षेत्र में भेजा गया था और किसके द्वारा इसे फेंका गया।