फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसवाडा पेपर्स के बाहर मृतक के परिजनों का हंगामा, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में मंगलवार को हुई मजदूर की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने आर्थिक मदद के लिए बुधवार को गेट पर हंगामा किया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रबंधन के रवैए के खिलाफ धरना दिया। घंटों की मशक्कत के बाद मृतक आश्रितों को 14 लाख रुपये सहायता दी गई।
विज्ञापन

पसवाड़ा पेपर्स में पेपर रोल के नीचे दबकर मजदूर सुरेश (54) पुत्र बेगराज निवासी मलियाना की मौत हो गई थी। उसे केएमसी ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को शाम को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई तो कोहराम मच गया। सुरेश के चार बेटी एवं दो बेटे हैं। सभी परिजन बुधवार को कई लोगों के साथ आर्थिक सहायता के लिए पसवाड़ा पेपर्स पहुंचे तो प्रबंधन ने मिल में नहीं घुसने दिया। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत किया। पुलिस ने कहा कि वह पसवाड़ा पेपर्स के मालिकों से बातचीत कर लें। इस पर परिजन मिल के गेट पर धरना देकर बैठ गए। घंटों की मशक्कत के बाद पसवाड़ा पेपर्स के मालिक अरविंद ने पीड़ित परिजनों को 14 लाख की आर्थिक मदद दी। वहीं, परिवार के एक सदस्य को एजुकेशन के हिसाब से नौकरी देने का प्रस्ताव रखा। इस पर परिजन शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें