संपूर्ण समाधान दिवस : एडीएम व एसपी देहात ने लोगों की शिकायतें सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत सिंह ने तहसील व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। 83 शिकायतों में से नौ का ही मौके पर समाधान हो सका।
चंचल सिंह भगवानपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराने, कंवरपाल समसपुर ने खतौनी में नाम सही कराने, पूनम मवाना खुर्द राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के पैसे दिलाने, समर सिंह बहादरपुर ने खतौनी रिकार्ड में जमा कराकर नकल जारी कराने, सतीश बिसौला ग्राम समाज की भूमि को खाद के गड्ढों में दर्ज कराने, सिंधु वर्मा मवाना का रास्ता जबरन कब्जा करने, बुसरा किठौर नाबालिग के स्थान पर बालिग दर्ज करने, प्रकाशचंद गणेशपुर को खेत की मेढ़ को यथा स्थान लगवाए जाने, जाहिद जई ने प्राथमिकी दर्ज कराने, दिलदार मवाना खुर्द ने जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति कराने, इंद्रपाल दूधली ने सरकारी चकरोड खुलवाने, नौशाद खजूरी ने खतौनियों में नाम दुरुस्त कराने, आसिफ किठौर ने हल्का लेखपाल का स्थानांतरण करने, दर्शनपाल भगवानपुर ने सरकारी रास्ता कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
सभासद मुकेश रानी एडवोकेट ने तीन राजकीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या जूनियर हाई स्कूल, प्रधानमंत्री श्री विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का एक ही आने जाने का रास्ता है। वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां खडी हैं व जलभराव है, जिससे बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। समाधान कराने की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिए।