फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे साधु-संत और तीर्थ सुरक्षित नहीं : ऋतुराज

विज्ञापन
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज।
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के सूर्य नगर में नरेश मुनि के सानिध्य में भारतीय जैन मिलन का सम्मेलन हुआ। इसमें मेरठ निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि हमारा धर्म अनादि धर्म है। आज हमारे साधु-संत और तीर्थ सुरक्षित नहीं हैं। जैन समाज पर चारों ओर से संकट छाया है। हमें इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के समय जैन समाज के 55 सांसद थे। आज जैन समाज का कोई सांसद नहीं है। हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। हमें अपनी वोट की कीमत पहचानी होगी।
कार्यक्रम में नरेश मुनि महाराज ने जैन मिलन के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि हमें अपने तीर्थों पर सेवा कार्य करने चाहिए। निर्धन लोगों की सेवा करेंगे तो उनमें तीर्थों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि साधुओं के आहार-विहार को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समाज की है। आज की युवा पीढ़ी धर्म से विमुख होती जा रही है। सम्मेलन में मेरठ के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें