फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सर्दी में 200 के पार पहुंचे हड्डी रोगों के मरीज, ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू

Sun, 22 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ठंड के मौसम में हड्डी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। मरीजों को उपचार के साथ हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। मरीजों को अभी तक हड्डी के ऑपरेशन कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और डॉ. राघव अग्रवाल नियुक्त है। सर्दी बढ़ने के साथ ही हड्डी रोग से परेशान मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कमर में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया बॉय, हड्डियों में फ्रैक्चर होने और पुरानी चोट में दर्द होने के मरीज ज्यादा हैं। इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल में सी-आर्म मशीन उपलब्ध होने से हड्डी के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। डॉ. रामनिवास ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज हड्डी रोगों के आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग के मरीजों की जांच व उपचार के साथ ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी मरीजों लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें