समाजशास्त्र के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन एवं लर्निंग आज से
मेरठ। एनएएस कॉलेज ने कोरोना महामारी के समय भारत के किसी भी क्षेत्र से समाजशास्त्र का अध्ययन करने के इच्छुक स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर बीए में एक विषय के रूप में समाजशास्त्र के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन और लर्निंग कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए सिस्को वेबेक्स के ऑनलाइन प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव महाजन ने बताया कि यह पूरी तरह निशुल्क है। एमए के लिए कक्षा आज से हर रविवार शाम 4 से 5 बजे तक होगी। वहीं बीए के लिए कक्षा आज से हर रविवार दोपहर 3 से 4 बजे तक होगी। किसी भी जानकारी के लिए ईमेल आईडी connect@drsanjeevmahajan.com पर संपर्क किया जा सकता है।