उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पहली बार हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश पाण्डेय और एसपी सिटी ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
बता दें इस दौरान अन्य लोगों ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। खास बात यह है कि 'बोल बम' के नारों से यह कार्यक्रम गूंज उठा। हालांकि यूपी में ऐसा पहली बार है, जब कांवड़ियों पर 'पुष्प वर्षा कार्यक्रम' आयोजित किया गया है। इससे पहले किसी भी सरकार में ऐसा कोई आयोजन नहीं किया गया।
पुष्प वर्षा से शिव भक्त भी खुश हो गए। डीएम और एसएसपी ने काफी देर तक पुष्प वर्षा की। खुशनुमा मौसम में पुलिस प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। दादरी बॉर्डर पर पहली बार शिव भक्तों के लिए स्वागत द्वार बनाया गया है, जहां डीएम और एसएसपी ने पुष्प की वर्षा की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/