फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पर कब्जे की जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीएम के. बालाजी ने हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में प्राथमिक विद्यालय पर अवैध कब्जे के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले नगर शिक्षा अधिकारी ने डीएम को गलत रिपोर्ट भेजी थी। इसमें कहा था कि स्कूल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति या दुकानदार का कब्जा नहीं है।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट के दुकानदार लोकेश खुराना ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर फोटो पोस्ट किया था। जिसमें कहा कि भगत सिंह मार्केट में प्राथमिक विद्यालय सोहराब गेट में लोगों ने अवैध तरीके से गोदाम बनाकर कब्जा कर लिया है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अमर उजाला में स्कूल पर कब्जे का समाचार प्रकाशित होने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटवाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें