मेरठ। आरजी कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर संस्कृत की छात्राओं का वायवा 9 अक्तूबर को सुबह दस बजे से होगा। छात्राएं सेमेस्टर की अंकतालिका, प्रोजेक्ट, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर आदि लेकर कॉलेज आएं। बीए तृतीय वर्ष मनोविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 5 व 6 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से होगी। एमए सेकेंड ईयर चतुर्थ सेेमेस्टर हिंदी का वायवा दस अक्तूबर को होगा। आरजी कॉलेज, कनोहर लाल महिला कॉलेज, शालिगराम पीजी कॉलेज व धर्मपाल सिंह डिग्री कॉलेज अदमपुर के होम साइंस एमए सेकेंड ईयर चतुर्थ सेमेस्टर का वायवा नौ अक्तूबर को सुबह 9 बजे से आरजी कॉलेज में ही आयोजित किया जाएगा।